मढ़ौरा : प्रखंड के चानना गांव में शनिवार की दोपहर ठनका गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार स्व रामचंद्र राय का 52 वर्षीय पुत्र हरी राय धान का विचारा खेत में डाल रहे थे कि अचानक बादल गरजने लगा तो उसने परिवार के अन्य सदस्यों को घर भाग जाने को कहा. अभी और लोग घर जा ही रहे थे कि हरी राय के शरीर पर ठनका गिर गया. आनन -फानन में उनको घर के लोग उठाकर लाये, तब तक उनकी मृत्यु हो गयी.
मृतक घर का कमाऊ सदस्य था. अचानक घटी घटना से घर में कोहराम मच गया. घर की महिलाएं चीत्कार मार रो रही थीं. सूचना पा थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव कॊ थाने लायी. शव कॊ पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया गय़ा. सीओ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि मृतक के परिजन कॊ चार लाख की सहायता राशि दी जायेगी.
