छपरा (कोर्ट) : मढ़ौरा थाने के नेथुआ गांव के एक ग्रामीण के दरवाजे पर पहुंच पुलिस अधिकारियों द्वारा गाली-गलौज व धक्का-मुक्की कर कीमती सामानों को नष्ट करने से संबंधित एक मामला सीजेएम कोर्ट में दाखिल किया गया है. सीजेएम ने इस मामले को जांच के लिए स्वयं के पास नीजी संचिका में रख लिया है. उक्त मामला नेथुआ निवासी शिवजी सिंह ने दर्ज कराते हुए मढ़ौरा के सहायक पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह तथा गौरा ओपी के प्रभारी अरविंद कुमार सिंह समेत सैप व जिला बल के सिपाही को अभियुक्त बनाया है.
वरीय पुलिस अधिकारी पर कोर्ट में मामला दर्ज
छपरा (कोर्ट) : मढ़ौरा थाने के नेथुआ गांव के एक ग्रामीण के दरवाजे पर पहुंच पुलिस अधिकारियों द्वारा गाली-गलौज व धक्का-मुक्की कर कीमती सामानों को नष्ट करने से संबंधित एक मामला सीजेएम कोर्ट में दाखिल किया गया है. सीजेएम ने इस मामले को जांच के लिए स्वयं के पास नीजी संचिका में रख लिया है. […]

आरोप में कहा है कि 16 जून की रात दोनों अधिकारी भाड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ उनके दरवाजे पर आये और गाली देते हुए कहा कि तुम्हारी पतोहू ने पुलिस के खिलाफ मानवाधिकार आयोग में आवेदन दिया है, उसे वापस ले लो, नहीं तो पूरे परिवार को बरबाद कर दूंगा.
इसका विरोध करने पर घर का दरवाजा तोड़ने लगे तथा दरवाजे पर रखा रंगीन टीवी और अन्य कीमती सामानों को तोड़ दिया और आवेदन वापस नहीं लेने पर अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए चले गये.