भट्ठियां ध्वस्त, शराब जब्त

छपरा (कोर्ट) : शहर से सटे दियारा क्षेत्रों में चल रहे अवैध शराब निर्माण की भट्ठियों पर पुलिस ने दबिश देते हुए न केवल भट्ठियों को नष्ट किया, बल्कि वहां से सैकड़ों लीटर अवैध रूप से निर्मित देशी शराब को जब्त भी किया है. गुरुवार को एएसपी मनीष कुमार के नेतृत्व में नगर थानाध्यक्ष व […]

छपरा (कोर्ट) : शहर से सटे दियारा क्षेत्रों में चल रहे अवैध शराब निर्माण की भट्ठियों पर पुलिस ने दबिश देते हुए न केवल भट्ठियों को नष्ट किया, बल्कि वहां से सैकड़ों लीटर अवैध रूप से निर्मित देशी शराब को जब्त भी किया है. गुरुवार को एएसपी मनीष कुमार के नेतृत्व में नगर थानाध्यक्ष व भगवान बाजार थानाध्यक्ष टीम के साथ दियारा क्षेत्र में धावा बोला.

पुलिस को आते देख अवैध शराब के धंधेबाज तो फरार हो गये, परंतु पुलिस ने वहां स्थित लगभग एक दर्जन भट्ठियों को नष्ट कर दिया. एएसपी मनीष सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि रिविलगंज और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीमा पर स्थित दियारा क्षेत्र में धंधेबाजों द्वारा अवैध रूप से देशी शराब का निर्माण किया जा रहा है. सूचना पर उन्होंने दोनों थानाध्यक्षों की टीम गठित कर स्वयं दियारा क्षेत्र में पहुंचलगभग एक दर्जन भट्ठियों को नष्ट करते हुए वहां से 250 लीटर अवैध शराब को जब्त की गयी. उन्होंने बताया कि छापेमारी जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >