आत्मज्ञान व योग साधना आवश्यक : विज्ञानदेव

डोरीगंज (छपरा) : सदर प्रखंड के सिंगही ग्राम स्थित सदगुरु सदाफलदेव जी महाराज के आश्रम परिसर में आयोजित दो दिवसीय 2100 कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ सह विहंगम योग समारोह के अवसर पर योग प्रशिक्षु धर्मावलंबियों को जीवन में योग के महत्व को समझाते हुए संत विज्ञान देव जी महराज ने कहा कि विश्व शांति […]

डोरीगंज (छपरा) : सदर प्रखंड के सिंगही ग्राम स्थित सदगुरु सदाफलदेव जी महाराज के आश्रम परिसर में आयोजित दो दिवसीय 2100 कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ सह विहंगम योग समारोह के अवसर पर योग प्रशिक्षु धर्मावलंबियों को जीवन में योग के महत्व को समझाते हुए संत विज्ञान देव जी महराज ने कहा कि विश्व शांति व सद्भाव के लिए आत्मज्ञान के साथ योग साधना आवश्यक है.

कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम सदगुरु स्वतंत्र देव जी महाराज द्वारा श्वेत ध्वजारोहण से की गयी एवं प्रात: काल सभी साधकों को योग साधना एवं ध्यान विधि क्रिया करायी गयी. देश के कोने-कोने से आये श्रद्धालुओं ने 11 बटुकों के मंत्रोच्चारण के बीच वैदिक 2100 कुंड में आहुति समर्पित की. इसके बाद यज्ञ प्रार्थना, आरती, शांति पाठ के साथ सभी यजमानों ने सदगुरु का आशीर्वाद प्राप्त िकया.

कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >