पंचायत प्रतिनिधि का किया गया अभिनंदन

मढ़ौरा : प्रखंड की शिल्हौरी पंचायत के आटा गांव में नवनिर्वाचित मुखिया विभा राय का अभिनंदन समारोह का आयोजन कार्यकार्ताओं ने किया. उसको लेकर मुखिया पति सह पैक्स अध्यक्ष अभिषेक कुमार उर्फ जुगनू भाई ने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया. विदित हो कि शिल्हौरी पंचायत में जुगनू भाई की मां सुशीला देवी 2006 में […]

मढ़ौरा : प्रखंड की शिल्हौरी पंचायत के आटा गांव में नवनिर्वाचित मुखिया विभा राय का अभिनंदन समारोह का आयोजन कार्यकार्ताओं ने किया. उसको लेकर मुखिया पति सह पैक्स अध्यक्ष अभिषेक कुमार उर्फ जुगनू भाई ने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया. विदित हो कि शिल्हौरी पंचायत में जुगनू भाई की मां सुशीला देवी 2006 में बीडीसी सदस्य निर्वाचित हुईं.

सुशीला देवी ने लगतार दो बार पंचायत का प्रतिनिधित्व किया. 2015 के पैक्स चुनाव में जुगनू भाई ने अध्यक्ष का चुनाव जीता. इस बार उनकी पत्नी विभा राय मुखिया बनी हैं.समारोह में अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य शिवनाथ सिंह, पप्पू सिंह, ओमप्रकाश सिंह, जयमंगल प्रसाद यादव, लालू सांई, डॉ जितेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, चंद्रमा साह समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >