अनियमितता व धमकी के खिलाफ निकाला मार्च

छपरा : बिजली उपभोक्ताओं को फर्जी व अनियमित बिल भेजने व डीटीओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार का कवरेज करने पर पत्रकार को बिचौलियों द्वारा धमकी देने के विरोध में मंगलवार को भगत सिंह चिंतन मंच ने रोष मार्च निकाला. मार्च में वक्ताओं ने डीटीओ के इशारे पर पत्रकार को दलालों द्वारा धमकाने व सीवान की […]

छपरा : बिजली उपभोक्ताओं को फर्जी व अनियमित बिल भेजने व डीटीओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार का कवरेज करने पर पत्रकार को बिचौलियों द्वारा धमकी देने के विरोध में मंगलवार को भगत सिंह चिंतन मंच ने रोष मार्च निकाला. मार्च में वक्ताओं ने डीटीओ के इशारे पर पत्रकार को दलालों द्वारा धमकाने व सीवान की घटना दुहराने की बात का कड़ा विरोध करते हुए पुलिस से प्राथमिकी दर्ज करने, डीटीओ कार्यालय को दलालों से मुक्त कराने की मांग की.

वहीं विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को बिना रीडिंग किये अनाप-शनाप बिल भेजने पर रोष का इजहार किया. नेतृत्व विधि मंडल के उपाध्यक्ष व जेपी सेनानी सिया राम सिंह ने किया. जबकि सुरेंद्रनाथ त्रिपाठी, रमेश कुमार सिंह, मंच के संयोजक अभय सृजन, राजीव उपाध्याय, केशव सिंह, हरगोविंद राज, अजय शर्मा, राजन कुमार, राजीव कुमार, राजेश सिंह आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >