मारपीट में महिला समेत छह लोग हुए घायल

छपरा (सारण) : जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये. अवतार नगर थाना क्षेत्र के संठा गांव के दो सगे भाई बिंदु राय तथा सूपन राय को भूमि विवाद में मारपीट कर घायल कर दिया गया. भगवान बाजार थाना क्षेत्र के शिव बाजार मुहल्ले […]

छपरा (सारण) : जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये. अवतार नगर थाना क्षेत्र के संठा गांव के दो सगे भाई बिंदु राय तथा सूपन राय को भूमि विवाद में मारपीट कर घायल कर दिया गया. भगवान बाजार थाना क्षेत्र के शिव बाजार मुहल्ले के दारोगा प्रसाद की पत्नी ममता देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया.

ममता को उसी के पति के द्वारा पीटा गया. भेल्दी थाना क्षेत्र के समस्तपुरा गांव के श्रीभगवान महतो व मंजू देवी को घायल कर दिया गया. सभी घायलों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >