पंचायत सचिवों के दो तिहाई पद रिक्त, कैसे हो विकास

छपरा (सदर) : पंचायतों में विकास की गति को रफ्तार देने के लिए सरकार के द्वारा हर पांच वर्ष पर पंचायती राज अधिनियम के तहत पंचायत प्रतिनिधियों का निर्वाचन कराया जा रहा है. वहीं पंचायतों में विकास एवं न्याय के मद में सरकार हर वर्ष करोड़ों रुपये खर्च करती है. परंतु, पंचायतों के विकास में […]

छपरा (सदर) : पंचायतों में विकास की गति को रफ्तार देने के लिए सरकार के द्वारा हर पांच वर्ष पर पंचायती राज अधिनियम के तहत पंचायत प्रतिनिधियों का निर्वाचन कराया जा रहा है. वहीं पंचायतों में विकास एवं न्याय के मद में सरकार हर वर्ष करोड़ों रुपये खर्च करती है. परंतु, पंचायतों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभानेवाले पंचायत सचिवों के दो-तिहाई पद जिले में रिक्त हैं. ऐसी स्थिति में एक-एक पंचायत सचिव को तीन से चार पंचायतों का प्रभार दिया गया है.

ऐसी स्थिति में पंचायतों के विकास एवं अन्य योजनाओं के नियमानुसार कार्यान्वयन का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है. हालांकि सरकार द्वारा इन पदों को भरने के लिए समय-समय पर रिक्तियों की सूची भी मांगी गयी, परंतु इनकी नियुक्ति के संबंध में निर्णय लेने में देरी के कारण पंचायतों के विकास एवं अन्य कागजी कार्यों का बेहतर निष्पादन पंचायत सचिव चाह कर भी नहीं कर पा रहे.
323 पंचायतों में महज 102 पंचायत सचिव हैं कार्यरत : पंचायत राज अधिनियम की धारा 32 के अनुसार प्रत्येक पंचायत में एक पंचायत सचिव की नियुक्ति का प्रावधान है, जो पंचायत में गठित होनेवाली विभिन्न आठ समितियों में दो कमेटियों का सचिव होने के अलावा पंचायत स्तर पर सरकारी पदाधिकारी होता है. परंतु, सारण जिले में 31 मार्च को जो सूचना जिला प्रशासन ने भेजी है, जिले में 323 में से महज 102 पंचायत सचिव ही कार्यरत हैं.
पूर्व में प्रशासन के द्वारा 196 पंचायत सचिवों पंचायत सचिवों
के पद रिक्त होने की सूचना भेजी
गयी थी. इसी बीच अप्रैल माह में भी कम-से-कम एक दर्जन पंचायत सचिव सेवानिवृत्त हो गये. वहीं आधा दर्जन किसी-न-किसी विभागीय कारण से निलंबित हैं. ऐसी स्थिति में एक-एक पंचायत सचिव को तीन से चार पंचायतों का प्रभार दिया गया है. वहीं कुछ पंचायतों में
पदस्थापित पंचायत सचिवों की कारगुजारियों के कारण भी पंचायतों के विकास एवं अन्य कागजी कामों की प्रगति नहीं हो पाती है तथा कई अनियमितताएं भी होती हैं, जो समय-समय पर उजागर भी होती हैं.
रिक्त पद को भरने के लिए सरकारी पहल महत्वपूर्ण : पंचायत सचिव की सहायता के लिए पंचायतों में पीआरएस, हेल्थ वर्कर, लेखापाल आदि के पद सृजित हैं. हालांकि पंचायत रोजगार सेवक के अधिकतर पद पर सरकार के निर्देशानुसार नियोजन हुआ है. अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट के पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह की मानें तो पंचायतों में पंचायत सचिव के पद रिक्त होने के साथ-साथ उनके सहयोगी अन्य कर्मियों के भी पद रिक्त हैं.
ऐसी स्थिति में दो तिहाई रिक्त पड़े पंचायत सचिवों के पद को भरने के लिए सरकार के पास पंचायत रोजगार सेवक संवर्ग को ही पंचायत सचिव सेवा संवर्ग में समायोजित करना बेहतर होगा, जिससे पंचायतों में विकास का कार्य भी होगा. सरकार के द्वारा पंचायत सचिव के रिक्त पदों पर बहाली के लिए रोस्टर क्लियर कराते हुए बिहार कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से बहाली की बात कहीं जा रही है. अब देखना है कि कब तक पंचायत सचिवों के रिक्त पदों पर बहाली हो पाती है.
एक-एक पंचायत सचिव के जिम्मे तीन से चार पंचायतों का प्रभार
विकास मद में करोड़ों रुपये पंचायतों को भेजे जाने के बावजूद हर पंचायत में सचिव नहीं होने से न तो विकास और न पारदर्शिता
सरकार शीघ्र ही पंचायत सचिवों के रिक्त पदों पर बहाली के लिए कर रही तैयारी
पंचायत सचिवों के कार्य एवं दायित्व
जिस तरह से जिला पर्षद के लिए कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में डीडीसी होते हैं, उसी तरह से पंचायतों में विकास की योजनाओं के कार्यान्वयन तथा अन्य कार्यों के लिए पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में पंचायत सचिव होते हैं. पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सह सचिव की हैसियत से पंचायत सचिवों को इन कार्यों का निष्पादन करना पड़ता है.
पंचायत का बजट बनाना
पंचायत में हुए खर्च के ब्योरा के लिए कैश बुक विवरणी तैयार करना
पंचायत में हुई बैठक की कार्यवाही को लिखना
पंचायत समिति की बैठक के निर्णयों को लागू करना
आय एवं व्यय का विवरण प्रस्तुत करना
पंचायतों में होनेवाले प्राथमिक शिक्षक नियोजन समिति के सचिव की हैसियत से शिक्षकों की छुट्टी, मेडिकल स्वीकार करना एवं अनुपस्थिति विवरणी भेजना
पंचायत में हुई बैठक में विधान के विरुद्ध लिये गये निर्णय को पुनर्विचार के लिए वापस करना, इसके अलावा भी कई कार्यों का निष्पादन पंचायत सचिव करते हैं.
छपरा (सदर) : विभिन्न पंचायतों में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के चुनाव के बाद राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायती राज अधिनियम के तहत मुखिया, सरपंच व अन्य सदस्यों के शपथ ग्रहण एवं उपमुखिया, उपसरपंच के चुनाव की तिथि निर्धारित कर दी गयी है, जो अपरिहार्य स्थिति में ही बदल सकती है. जिला पंचायत कार्यालय के अनुसार गत वर्ष 2011 में जिन तिथि को पंचायतों में शपथ ग्रहण हुआ था, उसी तिथि को इस बार भी शपथ ग्रहण व चुनाव होगा.
उसके एक दिन पूर्व तक उस पंचायत के पूर्व मुखिया, सरपंच या अन्य पंचायत प्रतिनिधि अपने पद पर नियमानुसार बने रहेंगे. पंचायती राज अधिनियम के तहत निर्वाचित प्रतिनिधियों को पूरे पांच साल तक अपना अधिकार एवं दायित्व के उपयोग एवं निर्वहन का अधिकार होता है.
बनियापुर, जलालपुर, छपरा सदर, दरियापुर, मांझी, एकमा, गड़खा, सोनपुर, अमनौर, मढ़ौरा में इन तिथियों को होगा पंचायत प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण व चुनाव
बनियापुर प्रखंडचुनाव/शपथ ग्रहण तिथि
लौवा कला, मनिकपुरा, करही, बेदौली, सरैया 30 जून
कन्हौली मनोहर, पैगंबरपुर, भुसाव, पिठौरी, सिसई, सहाजितपुरएक जुलाई
सतुआ, बनियापुर, कराह, हरपुर, मानोपाली, धवरीदो जुलाई
गोवा पिपरपाती, धनगड़हा, कमता, मरीचा26 जून
भिठी शाहबुद्दीन, रामधनाव, सुरौंधा, पिरौठा खास27 जून
एकमा प्रखंड
देवपुरा, बलिया, बनपुरा, अतरसन26 जून
असहनी, रसूलपुर, नवादा, चनचौरा27 जून
आमदाढ़ी25 जून
हुस्सेपुर, एकसार 29 जून
पचुआ, फुचटी कला, परसा उत्तरी एक जुलाई
परसा दक्षिणी, परसा पूर्वी, रामपुर बिंदालाल तीन जुलाई
मांझी प्रखंड
महम्मदपुर, भजौना नचाप, मुबारकपुर, भलुआ बुजुर्ग 25 जून
मटियार, चेफुल, गोबरही, शीतलपुर 26 जून
ताजपुर, बरेजा, मदनसाठ, घोरहट, डुमरी 27 जून
जैतपुर, इनायतपुर, नसीरा, बलेसरा 29 जून
दाउदपुर, लेजुआर, बंगरा, सोनबरसा 30 जून
मरहॉ, मांझी पूर्वी, मांझी पश्चिमी, कौरू-धौरूएक जुलाई
छपरा सदर
नैनी, फकुली, करिंगा, साढ़ा29 जून
मौना, तेनुआ, बदलू टोला, लोहड़ी30 जून
पूर्वी तेलपा, शेरपुर, विशुनपुरा एक जुलाई
खलपुरा बाला, महाराजगंज, चिरांद, जलालपुर 24 जून
भैरोपुर निजामत, डुमरी, मुसेपुर दाे जुलाई
रायपुर बिंदगांवा, कोटवा पट्टी रामपुर, बड़हरा महाजीतीन जुलाई
जलालपुर प्रखंड
कुमना, भटकेशरी, नवादा, देवरिया 25 जून
अनवल, कोपा, सम्हौता, रेवाड़ी 26 जून
अशोक नगर चौखरा, संवारी, विशुनपुरा, किशुनपुर 29 जून
माधोपुर, रामपुर नूननगर, सकड्डी30 जून
मढ़ौरा प्रखंड
नरहरपुर, रामपुर, रसूलपुर25 जून
बहुआरा पट्टी, गौरा, हथिसार, अगहरा26 जून
सलिमापुर, अंवारी, भावलपुर, नौतन 27 जून
हसनपुरा, शिल्हौड़ी, तेजपुरवा29 जून
मिर्जापुर, बड़दहियां, इसरौली 30 जून
माधोपुर, ओल्हनपुर, मुबारकपुर, भुआलपुर एक जुलाई
अमनौर प्रखंड
धर्मपुर जाफर, बसतपुर, अमनौर कल्याण 25 जून
अमनौर हरनारायण, धड़हरा खुर्द, ढोरलाही कैथल 26 जून
मनोहरपुर झखरी, हुस्सेपुर, रसूलपुर 27 जून
अपहर, शेखपुरा, तरवार 29 जून
पैगामित्रसेन, कटसा, कोरेया 30 जून
मदारपुर, परसा, रायपुरा एक जुलाई
गड़खा प्रखंड
मोतिराजपुर, साधपुर, फेरूसा24 जून
महम्मदा, पिरौना, सरगट्टी 25 जून
मुकीमपुर, बाजितपुर, गड़खा 26 जून
मीठेपुर, महम्मदपुर, हसनपुरा 27 जून
मीरपुर जुअरा, कोठिया, रामपुर 29 जून
ईटवा, कुदरबाधा, जलाल बसंत, श्रीपांत बसंत30 जून
मिर्जापुर, पचपटिया, नराव, मौजमपुर एक जुलाई
दरियापुर प्रखंड
पिरारी डीह, हरिहरपुर, विश्वम्भरपुर, फतेहपुर चैन 25 जून
प्रतापपुर, सज्जनपुर मटिहान, अकबरपुर, मुजौना 26 जून
खानपुर, ककरहट, सुतिहार, जितवारपुर 27 जून
नाथा छपरा, महम्मदपुर, दरियापुर, बेला 29 जून
बजहियां, हरना 30 जून
बारवे, दरिहारा, मनपुरा, मगरपाल एक जुलाई
सोनपुर प्रखंड
गंगाजल, भरपुरा, शाहपुर दियारा 24 जून
जहांगीरपुर, दुधैला, शिकारपुर 25 जून
कल्याणपुर, नजरमीरा, सबलपुर उत्तरी 26 जून
सबलपुर पश्चिमी, सबलपुर मध्यवर्ती, सबलपुर पूर्वी 27 जून
डुमरी बुजुर्ग, हासिमपुर, नयागांव 30 जून
रसूलपुर, गोपालपुर, चतुरपुर एक जुलाई
परमानंदपुर, गोविंदचक, सैदपुर तीन जुलाई
कसमर, खरिका चार जुलाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >