अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार की मौत

छपरा (सारण) : छपरा-मशरक पथ पर गौरा ओपी थाना क्षेत्र हड्डी कारखाने के पास अज्ञात वाहन के धक्के से एक साइकिल सवार की मौत मंगलवार को हो गयी. मृतक की पहचान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के सेमर सरैया गांव के साहेब महतो के पुत्र सरल महतो के रूप में हुई है. सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार […]

छपरा (सारण) : छपरा-मशरक पथ पर गौरा ओपी थाना क्षेत्र हड्डी कारखाने के पास अज्ञात वाहन के धक्के से एक साइकिल सवार की मौत मंगलवार को हो गयी. मृतक की पहचान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के सेमर सरैया गांव के साहेब महतो के पुत्र सरल महतो के रूप में हुई है. सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार के घायल होने की खबर पाकर परिजन सदर अस्पताल उसे लेकर पहुंचे,

जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. भगवान बाजार थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अज्ञात बोलेरो के धक्के से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना का कारण बोलेरो चालक द्वारा लापरवाही पूर्ण तरीके से परिचालन करना है.
सरल महतो अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. इस घटना से सरल के परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है. तीन वर्ष पहले सरल महतो के एक भाई की भी सड़क दुर्घटना में दिल्ली में मौत हो गयी थी. इस घटना से सेमर सरैया गांव में मातम छाया हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >