छपरा ग्रामीण स्टेशन की करायी जायेगी घेराबंदी, सुविधाएं होंगी बहाल

छपरा (सारण) : रेल महाप्रबंधक राजीव मिश्रा ने कहा है कि संरक्षा, सुरक्षा, स्वच्छता तथा समयपालन करना सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसका अनुपालन करने के लिए सभी स्तर के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया है. रेल महाप्रबंधक ने मंगलवार को छपरा जंकशन, छपरा कचहरी तथा छपरा ग्रामीण स्टेशनों का निरीक्षण किया. उन्होंने इन स्टेशनों पर […]

छपरा (सारण) : रेल महाप्रबंधक राजीव मिश्रा ने कहा है कि संरक्षा, सुरक्षा, स्वच्छता तथा समयपालन करना सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसका अनुपालन करने के लिए सभी स्तर के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया है. रेल महाप्रबंधक ने मंगलवार को छपरा जंकशन, छपरा कचहरी तथा छपरा ग्रामीण स्टेशनों का निरीक्षण किया.

उन्होंने इन स्टेशनों पर पहले से चल रही योजनाओं तथा विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. साथ ही निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया. छपरा ग्रामीण स्टेशन का करीब 30 मिनट तक रेल महाप्रबंधक ने निरीक्षण किया और सड़क, बिजली, पानी, शौचालय तथा शेड समेत अन्य सुविधाएं बहाल करने का निर्देश अधिकारियों को दिया. स्टेशन से मुख्य सड़क तक संपर्क पथ का निर्माण जल्द कराने को कहा.

स्टेशन परिसर की घेराबंदी कराने और हाइ मास्ट लाइट, पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था दुरुस्त करने, मर्चेंट रूम का निर्माण कराने का भी निर्देश दिया. रेल महाप्रबंधक ने दाउदपुर स्टेशन का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्था की सराहना की. रेल महाप्रबंधक ने दाउदपुर स्टेशन को उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की. इस अवसर पर रेल महाप्रबंधक के साथ मंडल रेल प्रबंधक एसके कश्यप, एडीआरएम संतोष शुक्ला, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पीसी जायसवाल, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आरके शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के अलावा जोनल स्तर के सभी अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >