बनियापुर : जमीन मापने को लेकर उत्पन्न विवाद में दो पक्षों के बीच जम कर मारपीट हुई, जिसमें आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.
सभी घायलों का इलाज स्थानीय रेफरल अस्पताल में चल रहा है. मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के नजीबा का है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पक्ष द्वारा बगैर दूसरे पक्ष को सूचना दिये जमीन की मापी करायी जा रही थी.
