12 बोतल शराब के साथ तीन नशेड़ी धराये

छपरा (सारण) : शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के कटरा मुहल्ले में पुलिस ने छापेमारी कर तीन नशेड़ियों को 12 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया. पकड़े गये सभी नशेड़ी पूरी तरह नशे में थे. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की रात छापेमारी की. कटरा मुहल्ले के श्रीभगवान पांडेय के खंडहरनुमा […]

छपरा (सारण) : शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के कटरा मुहल्ले में पुलिस ने छापेमारी कर तीन नशेड़ियों को 12 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया. पकड़े गये सभी नशेड़ी पूरी तरह नशे में थे. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की रात छापेमारी की. कटरा मुहल्ले के श्रीभगवान पांडेय के खंडहरनुमा मकान के आंगन में बैठ कर तीनों शराब पी रहे थे,तभी पुलिस ने तीनों को पकड़ा.
थानाध्यक्ष महेश प्रसाद यादव ने बताया कि तीनों युवकों पर सअनि हरेराम सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी और जेल भेज दिया गया. पकड़े गये नशेड़ियों में कटरा मुहल्ले का रंजन कुमार, अंकित कुमार, रामनगर छावनी का निकेश कुमार उर्फ गोलू शामिल हैं.पुलिस ने गिरफ्तार युवकों की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया तथा ब्रेथ एनलाइजर से जांच की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >