एमडीएम नहीं बनने पर छात्रों ने किया हंगामा

मांझी : प्रखंड के कबीरपार मठिया प्राथमिक विद्यालय में एमडीएम नहीं बनने पर स्कूल के बच्चों ने बुधवार को जम कर हंगामा किया. हंगामा कर रहे बच्चों का आरोप था कि कई महीनों से स्कूल में एमडीएम नहीं बन रहा है. साथ ही अभिभावकों का आरोप था कि छात्रवृत्ति की राशि रहते शिक्षकों द्वारा वितरित […]

मांझी : प्रखंड के कबीरपार मठिया प्राथमिक विद्यालय में एमडीएम नहीं बनने पर स्कूल के बच्चों ने बुधवार को जम कर हंगामा किया. हंगामा कर रहे बच्चों का आरोप था कि कई महीनों से स्कूल में एमडीएम नहीं बन रहा है. साथ ही अभिभावकों का आरोप था कि छात्रवृत्ति की राशि रहते शिक्षकों द्वारा वितरित नहीं की जा रही है. इसको लेकर प्रखंड व जिले के अधिकरियों से शिकायत की गयी है, लेकिन आज तक एमडीएम नहीं बन रहा है. हालांकि विद्यालय के शिक्षकों ने हंगामा कर रहे बच्चों को समझा-बुझा कर शांत करवा दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >