बरात से लौट रही स्काॅर्पियो पुल से गिरी, कई घायल

रसूलपुर (एकमा) : मांझी -बरौली पथ पर रसूलपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के समीप गंडक नहर पुल पर दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है. बुधवार की अहले सुबह महाराजगंज से मशरक बरात से लौट रही स्काॅर्पियो गंडक नहर पुल से नीचे गिर गयी, जिसमें सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गये. स्काॅर्पियो छपरा निवासी […]

रसूलपुर (एकमा) : मांझी -बरौली पथ पर रसूलपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के समीप गंडक नहर पुल पर दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है. बुधवार की अहले सुबह महाराजगंज से मशरक बरात से लौट रही स्काॅर्पियो गंडक नहर पुल से नीचे गिर गयी, जिसमें सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गये.

स्काॅर्पियो छपरा निवासी शिवकुमार राय की बतायी जाती है. बीते मंगलवार को भी गोपालगंज जा रही स्काॅर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, जिसमें दो लोग घायल हुए थे. चार दिनों पूर्व भी मशरक से देवढियां जा रही स्काॅर्पियो पुल से नीचे गिर कर दुर्घटना का शिकार हुई थी, जिसमें चार लोगों को गंभीर चोटें आयी थीं. एक सप्ताह के भीतर यह तीसरी घटना है.

बताया जाता है कि यहां घुमावदार सड़क होने के कारण अक्सर ही चालक अपना नियंत्रण खो बैठते हैं एवं पुल से नीचे गिर कर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं.
मंगलवार को भी हुई थी एक दुर्घटना
नोट: फोटो नंबर 1 सीएचपी 2 है कैप्सन होगा- पुल से नीचे पलटी स्काॅर्पियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >