शिक्षा में सुधार से ही विकसित समाज का निर्माण : राज्यपाल

छपरा : हमारी शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो तकनीक व ज्ञान के मामले में वैश्विक स्तर पर अपनी उपयोगिता साबित करे तो छात्रों के अंदर प्रजातांत्रिक मूल्यों, चरित्र, राष्ट्रभक्ति व सहिष्णुता जेसे गुणों को भी पल्लवित कर सके. उक्त बातें जयप्रकाश विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कुलाधिपति सह राज्यपाल रामनाथ कोविंद […]

छपरा : हमारी शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो तकनीक व ज्ञान के मामले में वैश्विक स्तर पर अपनी उपयोगिता साबित करे तो छात्रों के अंदर प्रजातांत्रिक मूल्यों, चरित्र, राष्ट्रभक्ति व सहिष्णुता जेसे गुणों को भी पल्लवित कर सके. उक्त बातें जयप्रकाश विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कुलाधिपति सह राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने कहीं. उन्होंने कहा कि सूबे के उच्च शिक्षा की स्थिति को सुधारने व विकसित करने के लगातार प्रयास किये जा रहे है. विश्वविद्यालयों के आधारभूत संरचना, सुविधाएं, शैक्षणिक

शिक्षा में सुधार से ही…
माहौल व उत्पादकता को बेहतर बनाने का सतत प्रयास चल रहा है. शिक्षक व छात्रों को नयी खोजों व तकनीक से लैस कर अंतराष्ट्रीय संस्थाओं के मुकाबले में खड़ा करने का प्रयास चल रहा है. शिक्षण संस्थानों को बेहतर बनाने के प्रयास में समाजके हर वर्ग को सहयोग करना होगा.
राज्यपाल श्री कोविंद ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि डिग्री प्राप्त करने के बाद अब उनका सामना बाहर की दुनिया से होगा. उन्हें विचलित हुए बिना बाधाओं को अपनी बुद्धि, विवेक, निष्ठा एवं पूर्वजों की परंपरा की बदौलत पार पाना होगा. उन्हें समाज व राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेवारी को समझाते हुए उसका भी निर्वहन करना होगा. उन्होंने कहा कि राज्य के सभी विवि के कुलपतियों के साथ बैठक कर समय पर नामांकन, वर्ग संचालन, परीक्षा व परिणाम को सुधारने के निर्देश दिये गये है. शैक्षणिक कैलेंडर के पालन के साथ ही पठन-पाठन का माहौल बनाने की हिदायत दी गयी है.
उच्च शिक्षा यदि इन निर्देशों का कार्यान्वयन हो जाये तो बिहार में शिक्षा अवश्य प्रगति के पथ पर अग्रसर हो जायेगा. समारोह को इलाहाबाद विवि के पूर्व कुलपति प्रोफेसर एके सिंह ने भी संबोधित किया, जबकि कुलपति प्रोफेसर लोकशचंद्र प्रसाद ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया वं कुलसचिव विभाष कुमार यादव ने संचालन किया.
इस अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव इएसएसएन बाला प्रसाद, सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, आयुक्त प्रभात शंकर, डीआइजी सुनील कुमार, डीएम दीपक आनंद, एसपी पंकज कुमार राज समेत विवि के सभी अधिकारी उपस्थित थे. मौके पर राज्यपाल ने अपने हाथों से विभिन्न संकायों के कुल 23 पीजी टॉपरों को गोल्ड मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. वहीं पीएचडी होल्डर्स समेत कुल 267 छात्र-छात्राओं का दीक्षांत संपन्न हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >