आपसी टक्कर में क्षतिग्रस्त हुआ ट्रक छपरा-सीवान पथ पर हुई दुर्घटना

ट्रक के चालक तथा सहचालक को हल्की चोटें आयीं दाउदपुर (मांझी) : छपरा-सीवान मुख्य मार्ग के दाउदपुर बाजार स्थित ग्रामीण बैंक के समीप डोरीगंज से बालू लाद कर एकमा की ओर जा रहे ट्रकों की कतार में अगले ट्रक का चालक सामने से आ रो किसी वाहन को पास देने के दौरान अनियंत्रित हो गया. […]

ट्रक के चालक तथा सहचालक को हल्की

चोटें आयीं
दाउदपुर (मांझी) : छपरा-सीवान मुख्य मार्ग के दाउदपुर बाजार स्थित ग्रामीण बैंक के समीप डोरीगंज से बालू लाद कर एकमा की ओर जा रहे ट्रकों की कतार में अगले ट्रक का चालक सामने से आ रो किसी वाहन को पास देने के दौरान अनियंत्रित हो गया.
घटना रविवार की सुबह करीब 3 बजे की बतायी जाती है.
इस दरम्यान अगले ट्रक चालक ने पावर ब्रेक का इस्तेमाल कर दिया, जहां पीछे से आ रहे एक ट्रक ने सामने वाले ट्रक में जोरदार ठोकर मार दी. घटना के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक को छोड़ कर अन्य सभी ट्रकों को लेकर चालक मौके से भाग निकले. जानकारी के अनुसार छपरा-सीवान एनएच-85 पर सड़क दोहरीकरण का कार्य चल रहा है,
जिसको लेकर मुख्य मार्ग के किनारे खाई बना हुआ है. चालक द्वारा ट्रक की खाई में गिरने से बचाने के लिए अचानक ब्रेक मारा, जहां पीछे वाले ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. इस दौरान उक्त ट्रक के चालक तथा सहचालक को हल्की चोटें आयी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >