बच्चे के विवाद में पति-पत्नी को मारपीट कर किया घायल

बनियापुर : बच्चों के बीच उत्पन्न विवाद ने उग्र रूप ले लिया और एक बच्चे के परिजन ने दूसरे बच्चे की मां पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. बचाव में आये पति की भी दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से जम कर पिटाई कर दी, […]

बनियापुर : बच्चों के बीच उत्पन्न विवाद ने उग्र रूप ले लिया और एक बच्चे के परिजन ने दूसरे बच्चे की मां पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. बचाव में आये पति की भी दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से जम कर पिटाई कर दी, जिससे पति भी घायल हो गया. घायल दंपती का इलाज स्थानीय रेफरल अस्पताल में चल रहा है. घटना थाना क्षेत्र के उस्ती की है. घायल संगीता देवी के फर्द बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी,

जिसमें गांव के ही बदरी साह व फुलेश्वरी देवी को नामजद किया गया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार खेलने के क्रम में दोनों परिवार के बच्चों के बीच उत्पन्न विवाद परिजनों के पास पहुंचा, जिस पर एक पक्ष के परिजन दूसरे पक्ष के दरवाजे पर पहुंच गाली-गलैज करने लगे. विरोध करने पर बदरी साह ने संगीता देवी के गले पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जो महिला के सिर पर लगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >