छपरा (सारण) : सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से बुधवार को घायल हो गये, जिन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया.
घायलों की पहचान पटना जिले के नयी करबिगहिया कब्रिस्तान के पास के रहनेवाले सुमेश्वर प्रसाद तथा नवादा जिले के वारिसलीगंज निवासी ज्योतिष प्रसाद के पुत्र चंदू कुमार के रूप में हुई है. घायलों को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया और घटना के बारे में बिना कुछ बताये चले गये. घायलों के बेहोश रहने के कारण घटना के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी.
