रेल ट्रैक जाम करने के मामले में एक सौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
छपरा (सारण) : रेलवे ट्रैक जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में एक सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन रेल थाने में गेट मैन संदीप कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें रेलवे ट्रैक पर आगजनी कर जाम करने, गेट मैन के साथ दुर्व्यवहार करने, […]
छपरा (सारण) : रेलवे ट्रैक जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में एक सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन रेल थाने में गेट मैन संदीप कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें रेलवे ट्रैक पर आगजनी कर जाम करने, गेट मैन के साथ दुर्व्यवहार करने, सरकारी काम-काज बाधा उत्पन्न करने का आरोप है. रेलवे ट्रैक को तीन घंटे तक जाम रखने से छपरा-सीवान तथा छपरा-बलिया रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन ठप रहा.
रेलवे ट्रैक जाम करने का विरोध करने पर गेट मैन के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया. बताते चलें कि छपरा जंकशन पर सोमवार को मुखिया प्रत्याशी धीरज कुमार की चाकू मार कर हत्या कर दी गयी थी. शव का पोस्टमार्टम करा कर रेलवे पुलिस द्वारा परिजनों को सौपे जाने के बाद फकूली पंचायत के ग्रामीणों ने आंदोलन शुरू कर दिया. छपरा-बलिया रेलखंड पर स्थित श्यामचक रेलवे क्राॅसिंग पर शव वाहन को खड़ा कर यातायात बाधित किया गया.
छपरा-सीवान रेलखंड पर स्थित मगाइडीह रेलवे क्राॅसिंग के पास आगजनी कर यातायात बाधित किया. दोनों रेलवे क्राॅसिंग जाम करने से छपरा-बनियापुर एनएचपर भी आवागमन ठप हो गया.
मंडल सुरक्षा आयुक्त ने लिया जायजा : पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल सुरक्षा आयुक्त आरके शर्मा ने भी मंगलवार को छपरा जंकशन पर पहुंच कर हत्या मामले का जायजा लिया.
साथ ही हत्या के बाद रेलवे ट्रैक जाम कर ट्रेनों की आवागमन बाधित करने की भी जांच की. उन्होंने इस घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की. इस दौरान प्रभारी निरीक्षक डीके शर्मा मौजूद थे.