तिहरे हत्याकांड में चिकित्सक की हुई गवाही

छपरा (कोर्ट) : पांच वर्ष पूर्व शहर में स्थित विंध्यवासिनी भवन में हुए तिहरे हत्याकांड मामले में अभियोजन द्वारा साक्ष्य के रूप में सदर अस्पताल के एक चिकित्सक को कोर्ट में प्रस्तुत कराया गया. मंगलवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवम ओम प्रकाश पांडेय के न्यायालय में तिहरे हत्याकांड मामले के सत्रवाद संख्या 107‍/12 […]

छपरा (कोर्ट) : पांच वर्ष पूर्व शहर में स्थित विंध्यवासिनी भवन में हुए तिहरे हत्याकांड मामले में अभियोजन द्वारा साक्ष्य के रूप में सदर अस्पताल के एक चिकित्सक को कोर्ट में प्रस्तुत कराया गया. मंगलवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवम ओम प्रकाश पांडेय के न्यायालय में तिहरे हत्याकांड मामले के सत्रवाद संख्या 107‍/12 मामले में साक्ष्य हेतु तिथि निर्धारित की गयी थी. अभियोजन द्वारा चिकित्सक कृष्ण मोहन दुबे को साक्ष्य के लिए प्रस्तुत किया गया.

अपनी गवाही में उन्होंने घटना में मृत मणिभूषण सिंह, देवेंद्र सिंह और दिनेश राय के शवों का पोस्टमार्टम किये जाने की पुष्टि की. अभियोजन द्वारा जहां चिकित्सक का परीक्षण किया गया, वहीं बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने उनका प्रति परीक्षण किया. गवाही को लेकर मामले में आरोपित तथा मंडल कारा में बंद अविनाश राय और निदेश राय को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट में पेशी हेतु प्रस्तुत किया गया, वहीं इस मामले में जमानत प्राप्त घनश्याम सिंह उर्फ पप्पू तथा शंभु राय ने उपस्थित होकर अपनी हाजिरी दी. बताते चलें कि इस मामले में अभियोजन की ओर से सरकार का पक्ष रखने वाले अपर लोक अभियोजक अनिल कुमार सिंह ने निजी कारण बस इस मामले से अलग होने का आग्रह किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया.

अब इस मामले में सरकार का पक्ष अपर लोक अभियोजक प्रियरंजन सिन्हा रखेंगे. न्यायाधीश ने इस मामले में साक्ष्य हेतु अगली तिथि एक जून निर्धारित की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >