जंगली सूअर के हमले से घायल छात्र की मौत

बनियापुर : जंगली सूअर के हमले से गंभीर रूप से घायल स्कूली छात्र की मृत्यु पीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी. मृत छात्र लुल्हा धनाव निवासी रामदत्त मांझी का 12 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत मांझी है, जो गांव के ही विद्यालय में पांचवीं वर्ग का छात्र था. मौत की सूचना पर परिजनों के चीत्कार से […]

बनियापुर : जंगली सूअर के हमले से गंभीर रूप से घायल स्कूली छात्र की मृत्यु पीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी. मृत छात्र लुल्हा धनाव निवासी रामदत्त मांझी का 12 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत मांझी है, जो गांव के ही विद्यालय में पांचवीं वर्ग का छात्र था. मौत की सूचना पर परिजनों के चीत्कार से पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया. परिजनों ने बताया कि गत मंगलवार की शाम को स्कूली छात्र गांव के सरेह में भैंस चराने गया था. तभी जंगली सूअर ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. सूचना पर पहुंचे परिजन एवं ग्रामीण छात्र को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाये,

जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा भेज दिया. स्थिति गंभीर देख सदर अस्पताल के चिकित्सक ने बेहतर इलाज हेतु पीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार की अहले सुबह मृत्यु हो गयी. विदित हो कि दो माह पूर्व भी इसी गांव के श्रीभगवान महतो की मृत्यु भी जंगली सूअर के हमले से जख्मी होकर हो गयी थी. उधर, बनाफर गांव में भी जंगली सूअर के हमले से 12 वर्षीय रोहन कुमार एवं 25 वर्षीय अखिलेश राम गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिनका इलाज स्थानीय निजी चिकित्सालय में चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >