आक्रोशित बच्चों ने किया प्रदर्शन

अमनौर : जाति आवासीय एवं आय प्रमाणपत्र बनाने में देरी की शिकायत करने पहुंचे बच्चों के साथ अंचलकर्मी द्वारा बदसलूकी एवं गाली-गलौज करने के साथ-साथ अंचल कार्यालय में बंद करने का मामला प्रकाश में आया है. इसको लेकर छात्रों ने उक्त अंचलकर्मी के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा इसकी लिखित शिकायत एसडीओ ,मढ़ौरा संजय राय एवं […]

अमनौर : जाति आवासीय एवं आय प्रमाणपत्र बनाने में देरी की शिकायत करने पहुंचे बच्चों के साथ अंचलकर्मी द्वारा बदसलूकी एवं गाली-गलौज करने के साथ-साथ अंचल कार्यालय में बंद करने का मामला प्रकाश में आया है. इसको लेकर छात्रों ने उक्त अंचलकर्मी के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा इसकी लिखित शिकायत एसडीओ ,मढ़ौरा संजय राय एवं अमनौर बीडीओ वैभव कुमार से की.

वहीं जिलाधिकारी, सारण को भी शिकायत मेल की तथा दूरभाष पर भी आपबीती सुनाई, जहां कार्रवाई करने का भरोसा दिया गया. शिकायत में बताया कि हाइस्कूल में नामांकन कराने हेतु जाति आवासीय एवं आय प्रमाणपत्र बनाने के लिए आवेदन 25 अप्रैल को दिया गया था. लेकिन अब तक नहीं बन पाया है. तीन- चार दिनों से इसके लिए मीलों दूर से गरमी के मौसम में आना पड़ रहा है, इसके बावजूद कोई पहल नहीं की गयी,
जिसकी शिकायत करने अंचल कार्यालय पहुंचे, तो अंचल के प्रधान सहायक द्वारा बदसलूकी करते हुए गाली-गलौज की गयी एवं ऑफिस में बंद करने का प्रयास किया गया. बीडीओ वैभव कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है. दोषी अंचलकर्मी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाई की जायेगी. सीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने इस मामले में कहा कि बच्चों के साथ इस प्रकार का व्यवहार करना उचित नहीं है. मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी. साथ ही उक्त आवेदकों का प्रमाणपत्र जल्द निर्गत किया जाएगा. प्रदर्शन करनेवालों छात्रों में मनु कुमार, निर्भय कुमार, रोहित कुमार, जीतू कुमार, शैलेश कुमार, गुड्डू कुमार, रामबाबू कुमार, रवि कुमार आदि छात्र शामिल थे. मालूम हो कि उक्त समय प्रखंड सह अंचल कार्यालय में न तो बीडीओ मौजूद थे, न ही अंचलाधिकारी, बताया जाता है कि दोनों पदाधिकारी चुनाव ड्यूटी में बाहर गये हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >