दिघवारा : प्रखंड के पूर्वी ढाला के समीप रामजंगल सिंह इंटर कॉलेज के सचिव अशोक सिंह के आवासीय परिसर में मंगलवार को 24 घंटे का अष्टयाम संपन्न हुआ.अष्टयाम स्थल पर दिन भर भक्तों की भीड़ दिखी और नभ मंडल हरे राम हरे कृष्णा के उद्घोष से गुंजायमान दिखा. पूर्णाहुति के बाद सैकड़ों लोगों ने भव्य भंडारे का आनंद भी उठाया.अष्टयाम में संजीत बाबा, अशोक बाबा, सतीश मिश्रा, मंजीत सिंह, सुनील सिंह, विजय सिंह, सोनू सिंह, अमरेश सिंह, शिवनाथ राय, दिवाकर तिवारी, विनोद सिंह, राज कुमार सिंह, भूपेंद्र सिंह, आलोक सिंह व आलोक दुबे आदि उपस्थित थे.
हरे रामा हरे कृष्णा की गूंज से माहौल हुआ भक्तिमय
दिघवारा : प्रखंड के पूर्वी ढाला के समीप रामजंगल सिंह इंटर कॉलेज के सचिव अशोक सिंह के आवासीय परिसर में मंगलवार को 24 घंटे का अष्टयाम संपन्न हुआ.अष्टयाम स्थल पर दिन भर भक्तों की भीड़ दिखी और नभ मंडल हरे राम हरे कृष्णा के उद्घोष से गुंजायमान दिखा. पूर्णाहुति के बाद सैकड़ों लोगों ने भव्य […]
