बांस के सहारे होती है बिजली की आपूर्ति

अनदेखी. विभाग को किसी घटना का इंतजार दाउदपुर (मांझी) : स्थानीय बाजार के अांबेडकर चौक के समीप विद्युत विभाग के कर्मियों की देख-रेख में जुगाड़ टेक्नोलॉजी के सहारे विद्युत आपूर्ति की जा रही है, जहां आते-जाते सभी विभागों के कर्मियों की नजर तो पड़ती है, लेकिन इसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से बदलना व व्यवस्थित तरीके […]

अनदेखी. विभाग को किसी घटना का इंतजार

दाउदपुर (मांझी) : स्थानीय बाजार के अांबेडकर चौक के समीप विद्युत विभाग के कर्मियों की देख-रेख में जुगाड़ टेक्नोलॉजी के सहारे विद्युत आपूर्ति की जा रही है, जहां आते-जाते सभी विभागों के कर्मियों की नजर तो पड़ती है, लेकिन इसे
सुरक्षा के दृष्टिकोण से बदलना व व्यवस्थित तरीके से सुधार करना मुनासिब नहीं समझते.
बताया जाता है कि दाउदपुर बाजार पर आये दिन बिजली के धारा प्रवाहित तार टूट कर गिरते रहते हैं, जहां कई छोटी-बड़ी घटनाएं होती रहती हैं. स्थानीय लोगों द्वारा विभाग को सूचना दिये जाने पर तत्काल घटना स्थल पर एक-दो पोलों का तार बदल कर खानापूर्ति कर दी जाती है. वहीं एनएच 85 के किनारे महज 10-15 फुट के सूखे बांस के सहारे विद्युत सप्लाइ पर अधिकारियों की नजर पड़ने के बाद भी बांस की जगह विद्युत पोल लगाना मुनासिब नहीं लगता.
लोगों का कहना है कि हल्की हवा के झोकों में विद्युत तार लगे बांस का खंभा अब गिरे, तब गिरे की स्थिति में होता है. लगता है कि बिजली विभाग किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है. यदि जल्द ही सड़क के किनारे विद्युत तार और पोल को दुरुस्त नहीं किया गया, तो घटना का खामियाजा विभाग को झेलना पड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >