एक सप्ताह पहले अपहृत युवक मिला बेहोश

पानापुर : थाना क्षेत्र के बिजौली गांव से 30 अप्रैल को अपहृत 22 वर्षीय विजेंद्र को बेहोशी की हालत में पुलिस ने मशरक थाना क्षेत्र के हंसापीर रेलवे ढाला से बरामद किया. गुरुवार की सुबह गांव के कुछ चरवाहों की नजर बेहोश पड़े विजेंद्र पर पड़ी. चरवाहों की सूचना पर आसपास के ग्रामीण वहां इकट्ठा […]

पानापुर : थाना क्षेत्र के बिजौली गांव से 30 अप्रैल को अपहृत 22 वर्षीय विजेंद्र को बेहोशी की हालत में पुलिस ने मशरक थाना क्षेत्र के हंसापीर रेलवे ढाला से बरामद किया. गुरुवार की सुबह गांव के कुछ चरवाहों की नजर बेहोश पड़े विजेंद्र पर पड़ी. चरवाहों की सूचना पर आसपास के ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गये.

विजेंद्र पेंटिंग का काम करता है, इसलिए ग्रामीणों ने उसे पहचान लिया व इलाज के लिए पीएचसी मशरक ले गये. सूचना पाकर पानापुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार साह भी पीएचसी मशरक पहुंचे एवं पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज करवाया. स्थिति में सुधार होने पर पुलिस उसे लेकर पानापुर पहुंची, जहां उससे पूछताछ की जा रही है.

मालूम हो कि बिजौली गांव निवासी भागवत राय ने दो मई को अपने पुत्र के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसमें गांव के अरविंद कुमार एवं मशरक थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव के दो सगे भाइयों रंजय कुमार एवं संजय कुमार को नामजद किया था. पुलिस अपहरण की इस घटना को संदिग्ध मान रही है. अब तो यह अपहृत युवक के बयान से ही स्पष्ट हो सकेगा कि सच्चाई क्या है.

फिलहाल विजेंद्र से पूछताछ जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >