पानापुर : थाना क्षेत्र के बिजौली गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने मंगलवार को स्थानीय थाने का घेराव किया. घेराव कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस अपहरण के मामले में भी ढुलमुल रवैया अपना रही है. स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं करने को लेकर भी ग्रामीणों में काफी आक्रोश था.
पुलिस की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव
पानापुर : थाना क्षेत्र के बिजौली गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने मंगलवार को स्थानीय थाने का घेराव किया. घेराव कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस अपहरण के मामले में भी ढुलमुल रवैया अपना रही है. स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं करने को लेकर भी ग्रामीणों में काफी आक्रोश था. […]

क्या है मामला : थाना क्षेत्र के बिजौली गांव निवासी भागवत राय का 22 वर्षीय अविवाहित पुत्र विजेंद्र कुमार यादव को गांव का ही एक युवक 30 अप्रैल को काम के बहाने बुला कर ले गया. विजेंद्र पेंटिंग का काम करता है. शाम तक जब वह घर नही लौटा, तो परिजनों ने उस युवक से पूछताछ की. उसके द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर परिजनों को आशंका हुई.
सोमवार को विजेंद्र के पिता स्थानीय थाने पहुंचे एवं अपने पुत्र का अपहरण कर हत्या कर दिये जाने की आशंका जताते हुए अपने ही गांव के अरविंद कुमार और मशरक थाने के लखनपुर गांव के दो सहोदर भाइयो रंजय कुमार एवं संजय कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया. पुलिस ने सोमवार की रात अरविंद कुमार के नाबालिग भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, जिसे मंगलवार की सुबह छोड़ दिया.
क्यों भड़का ग्रामीणों का गुस्सा : पुलिस द्वारा इस मामले को हल्के में लेने एवं अपहरण की प्राथमिकी अब तक दर्ज नहीं करने से ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया और वे थाने का घेराव करने को मजबूर हो गये. हालांकि बाद में पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की.
प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है पुलिस : स्थानीय पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देख रही है. अपहृत युवक का इस मामले में नामजद दो सगे भाइयों की बहन के साथ प्रेम संबंध की बात सामने आ रही है. प्रेमिका के भाई इसके लिए विजेंद्र को धमकी भी देते थे.
मामले में आरोपित बिजौली के अरविंद कुमार की प्रेमिका के घर रिश्तेदारी भी है. पुलिस हर बिंदु से मामले की जांच कर रही है.
गायब युवक की हत्या की आशंका से परिजन चिंतित
परिजनों ने अपहरण कर हत्या की जतायी आशंका
क्या कहती है पुलिस
अपहृत की मोबाइल पर घंटी जा रही थी, लेकिन उसे रिसीव नहीं किया गया. पुलिस मोबाइल के टॉवर लोकेशन के बारे में पता कर रही है. इस मामले में उचित कार्रवाई की जायेगी.
मनोज कुमार साह, थानाध्यक्ष