मांझी : जय प्रभा सेतु के एप्रोच मार्ग पर बाइकों की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. तीनों घायलों को मांझी के सीओ सिद्धनाथ सिंह ने उठा कर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद एक को चिंताजनक स्थिति में छपरा रेफर कर दिया.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार छपरा की तरफ से मांझी आ रहा था तथा दूसरा बाइक सवार मांझी से छपरा की तरफ बरात जा रहा था तभी एप्रोच मार्ग पर टक्कर हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही मांझी के थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक घटनास्थल पर पहुंच दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है. घायलों में मांझी थाने के कुंवर टोली निवासी नीरज शर्मा, गोपालगंज के मुन्ना मिश्रा तथा छपरा के मो मोदावीर शामिल हैं.
