आग की आफत पर सरकार की राहत

राहत.मृतकों के परिजन को मिले चार-चार लाख रुपये के चेक गड़खा : भगवानी छपरा बनवारी बसंत व झौआ बसंत गांव में रविवार को हुए भीषण अग्निकांड में 891 घर जल कर राख हो गये थे, जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी थी. इस अग्निकांड में मृत चारों व्यक्ति के परिजन को सरकार द्वारा चार-चार […]

राहत.मृतकों के परिजन को मिले चार-चार लाख रुपये के चेक

गड़खा : भगवानी छपरा बनवारी बसंत व झौआ बसंत गांव में रविवार को हुए भीषण अग्निकांड में 891 घर जल कर राख हो गये थे, जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी थी. इस अग्निकांड में मृत चारों व्यक्ति के परिजन को सरकार द्वारा चार-चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया. चेक सीओ अश्विनि चौबे दिया. मृतकों में भगवानी छपरा गांव के रोशनी कुमारी, लगन साह व बनवारी बसंत गांव के लालचंद मांझी, जलेश्वरी कुंवर शामिल हैं.
सीओ ने कहा कि सभी पीड़ितों को एक-एक पॉलीथिन सीट दिया जा रहा है और शिविर में खाना खिलाया जा रहा है. पीड़ितों को चिह्नित किया गया, जिसमें 891 गृहस्वामी शामिल हैं. सभी को एक-दो दिनों में सरकारी राशि मुहैया करा दी जायेगी. चेक वितरण में बिहार सरकार के खनन एवं भूतत्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी, सुरेंद्र यादव, महेश्वर चौधरी, निर्मल राय, विनोद राय, लाल बाबू राय आदि शामिल थे.
अगलगी में हजारों की संपत्ति नष्ट: मढ़ौरा. नगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 निवासी आशा कुंवर एवं राज कुमार के घर में अचानक लगी आग से हजारों की संपत्ति जल कर नष्ट हो गयी. इस आग में बिस्तर, कपड़ा सहित घर में रखे सभी चीजें जल कर राख हो गयीं. जानकारों की माने, तो आज पछुआ हवा तेज नहीं रहने के कारण ग्रामीणों व दमकल गाड़ियों के सहयोग से आग पर शीघ्र काबू पा लिया गया.
छतर छपरा में एक घर जल कर राख : दिघवारा. प्रखंड के शीतलपुर पंचायत के छतर छपरा गांव में सोमवार की रात अचानक आग लग गयी, जिसमें बृजनंदन राय का घर जल गया. बताया जाता है कि घर में रखे लगभग डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति भी नष्ट हो गयी. ग्रामीणों की पहल पर आग पर काबू पाया जा सका. सीओ अजय शंकर ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को जांच कर रिपोर्ट भेजने को कहा गया है.
आग लगने से आम के पौधे झुलसे : दिघवारा. प्रखंड के मलखाचक गांव के बरीआड़ी गाछी में ग्याह हजार विद्युत तार में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग से हजारों रुपये मूल्य के आम के पौधे झुलस गये. आग लगने की खबर मिलते ही ग्रामीण दौर पड़े और लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया. इस घटना में मलखाचक गांव निवासी मृत्युंजय सिंह व गगन सिंह के कई फलदार आम के पौधे झुलस गये.
खान व भूतत्व मंत्री ने किया सहायता शिविर का निरीक्षण
भगवानी छपरा बनवारी बसंत व झौआ बसंत गांव में रविवार को हुए भीषण अग्निकांड में 891 घर जल कर राख हो गये थे, जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी थी. मंगलवार को खनन व भूतत्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी ने घटना स्थल पर चल रहे सरकारी सहायता शिविर का निरीक्षण किया और अग्निपीड़ितों से मिल कर भरोसा दिलाया कि आपदा प्रबंधन विभाग की सहायता से सभी के आवास बनवाने की मांग करेंगे. साथ ही पीने के पानी की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया. उनके द्वारा तीनों गांवों के पीड़ितों के बीच सत्तू, चिउरा, मीठा, बिस्कुट आदि का वितरण किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >