छह घर व सैकड़ों बोरे गेहूं जल कर राख

गेहूं दौनी के दौरान लगी आग घटनास्थल पर पहुंचे विधायक मुंद्रिका प्रसाद राय, मढ़ौरा एसडीओ व तरैया सीओ तरैया : थाने के सरेयां रत्नाकर गांव में गेहूं दौनी के दौरान थ्रेशर से निकली चिनगारी से लगी आग से करीब तीन सौ गेहूं के बोझा समेत छह घर जल कर राख हो गये. इस घटना में […]

गेहूं दौनी के दौरान लगी आग

घटनास्थल पर पहुंचे विधायक मुंद्रिका प्रसाद राय, मढ़ौरा एसडीओ व तरैया सीओ
तरैया : थाने के सरेयां रत्नाकर गांव में गेहूं दौनी के दौरान थ्रेशर से निकली चिनगारी से लगी आग से करीब तीन सौ गेहूं के बोझा समेत छह घर जल कर राख हो गये. इस घटना में दैनिक उपयोग के सभी सामानों के अलावा तीन बकरियां, चार साइकिल, बेढ़ी में रखे गेहूं समेत लाखों रुपये के सामान जल कर राख हो गये.
तरैया सीओ कुमार राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि शामलाल भर, वीरेंद्र भर, दशरथ भर, बिक्रम भर, बिहारी भर व राजेश भर के घर जले हैं. सूचना पाकर पहुंचे तरैया विधायक मुंद्रिका प्रसाद राय, मढ़ौरा एसडीओ संजय कुमार राय व सीओ कुमार राजेंद्र प्रसाद ने स्थिति का जायजा लिया. विधायक ने शीघ्र सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. मौके पर अंचल निरीक्षक योगेंद्र सिंह, बीडीसी मनोज पंडित, जिला पार्षद प्रत्याशी मासूम समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.
इधर, चंचलिया दीयर में आग लगने से सैकड़ों बोझा गेहूं जल गया, जबकि करीब तीन-चार एकड़ गेहूं की फसल भी जल गयी. सूचना पर अग्निशमन की गाड़ी पहुंच आग पर काबू पायी. चंचलिया दीयर निवासी हरि सहनी, शिव प्रसाद सहनी, मोख्तार सहनी, भोराइ सहनी, मैनेजर सहनी, अकुचक निवासी प्रदीप सहनी, लालू सहनी, वीरेंद्र सहनी व दहाड़ी सहनी के गेहूं का बोझा तथा खेत में लगी गेहूं की फसल जल गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >