चार दिनों से बंद है कोर्ट परिसर की एटीएम

शनिवार को ही खत्म हो गये हैं पैसे छपरा (कोर्ट) : व्यवहार न्यायालय परिसर में विधि मंडल के महामंत्री के प्रयास से लगी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम लगातार चार दिनों से बंद पड़ी है. एटीएम में पैसा नहीं रहने का कागज सोमवार को ही चिपका दिया गया है. बूथ के सुरक्षा गार्ड जयंत […]

शनिवार को ही खत्म हो गये हैं पैसे

छपरा (कोर्ट) : व्यवहार न्यायालय परिसर में विधि मंडल के महामंत्री के प्रयास से लगी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम लगातार चार दिनों से बंद पड़ी है. एटीएम में पैसा नहीं रहने का कागज सोमवार को ही चिपका दिया गया है. बूथ के सुरक्षा गार्ड जयंत कुमार सिंह तैनात है, जो इसकी जानकारी अधिवक्ता व पैरवीकारों को पैसा नहीं होने की जानकारी दे रहे हैं.
गार्ड जयंत ने बताया कि एटीएम का शुभारंभ 28 मार्च को हुआ, शनिवार (16 अप्रैल) तक पैसा था़ लेकिन, शनिवार को पैसा खत्म हो गया. इसकी जानकारी उसने शाखा प्रबंधक को दे दी है. लेकिन, गुरुवार तक इसमें पैसा जमा नहीं किया गया. गौरतलब है कि विधि मंडल के महामंत्री रविरंजन प्रसाद सिंह ने अधिवक्ताओं और कोर्ट में आने वाले पक्षकारों की सुविधा के लिए एटीएम लगवायी थी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >