हादसा. चाचा की अंत्येष्टि में शामिल होने आये थे तीनों युवक

पिता के सामने सरयू नदी में समा गये तीनों भाई, मौत सरयू नदी में नहाने के दौरान हुई घटना, नहीं मिले शव छपरा (सारण) : रिविलगंज थाना क्षेत्र के सेमरिया घाट पर शनिवार की दोपहर चाचा की अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद नदी में स्नान करने गये तीन सहोदर भाइयों मासूमगंज निवासी रामनाथ राय […]

पिता के सामने सरयू नदी में समा गये तीनों भाई, मौत

सरयू नदी में नहाने के दौरान हुई घटना, नहीं मिले शव
छपरा (सारण) : रिविलगंज थाना क्षेत्र के सेमरिया घाट पर शनिवार की दोपहर चाचा की अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद नदी में स्नान करने गये तीन सहोदर भाइयों मासूमगंज निवासी रामनाथ राय के तीन पुत्र सोनु कुमार, धनु कुमार और विशाल कुमार की मौत हो गयी़ हालांकि, इस दौरान दो अन्य बच्चों को लोगों को बचा लिया.
जानकारी के अनुसार, छपरा नगर पर्षद क्षेत्र अंतर्गत भगवान बाजार थाने के मासूमगंज निवासी गोपीचंद राय की मौत के बाद उनकी अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए उनके ही परिवार के
सदस्य व पड़ोसी गये थे. दाह-संस्कार के बाद सभी युवक नदी में नहाने
उतरे और तैरने लगे. इस दौरान पांच बच्चे डूबने लगे. लेेकिन, लोगों ने सतीश राय के पुत्र मुन्ना कुमार तथा प्रकाश राय के पुत्र हरेराम कुमार राय बचा लिया.
देखता रह गया पिता, चले गये तीनों बेटे : पिता के सामने उसके तीन बेटे एक-एक कर नदी की आगोश में समा गये. पिता एवं परिजन उन्हें डूबता देख अपना छाती पीट रहे थे़ लेकिन, काल की गाल से उन्हें नहीं बचा सके. उनके परिजन क्या जानते थे कि एक ही नहीं बल्कि तीन और युवा की भी अंत्येष्टि करनी पड़ेगी,
जिन लोगों ने इस हृदय विदारक घटना को अपनी आंखों से देखा है उनकी आत्मा कांप उठी. इंटर पास सोनू और धनु तथा आठवें का छात्र विशाल की बहन रानी कुमारी का भी रो-रो कर बुरा हाल था. सोनू से छोटी व इन दोनों से बड़ी बहन रानी की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >