महिला का शव बरामद, लोगों में सनसनी

एकमा : थाना क्षेत्र के माने मठिया गांव से गुरुवार को एकमा थाना पुलिस ने एक महिला का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद कर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा. मिली जानकारी के अनुसार माने मठिया गांव की रेणु देवी के मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने घटना […]

एकमा : थाना क्षेत्र के माने मठिया गांव से गुरुवार को एकमा थाना पुलिस ने एक महिला का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद कर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा. मिली जानकारी के अनुसार माने मठिया गांव की रेणु देवी के मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच शव को बरामद किया. परिजनों का कहना है कि रेणु की शादी 10 वर्ष पहले हुई थी. वह कई माह से जांडिस बीमारी से जूझ रही थी. उसका इलाज परिजनों द्वारा किसी निजी चिकित्सालय में कराया जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >