संविधान बचाओ दिवस के रूप में मनेगी जयंती

जदयू की बैठक में की गयी तैयारी की समीक्षा छपरा (सारण) : बाबा साहब भीम राव अांबेडकर की जयंती जदयू की ओर से संविधान बचाओ दिवस के रूप में मनायी जायेगी. 14 अप्रैल को पंचायत से लेकर जिला स्तर तक समारोह का आयोजन किया जायेगा. जदयू के विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों तथा पदाधिकारियों की बैठक […]

जदयू की बैठक में की गयी तैयारी की समीक्षा

छपरा (सारण) : बाबा साहब भीम राव अांबेडकर की जयंती जदयू की ओर से संविधान बचाओ दिवस के रूप में मनायी जायेगी. 14 अप्रैल को पंचायत से लेकर जिला स्तर तक समारोह का आयोजन किया जायेगा. जदयू के विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों तथा पदाधिकारियों की बैठक में तैयारी की समीक्षा मंगलवार को की गयी. जदयू अति पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार महतो ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान में समाज के दबे, कुचले, कमजोर वर्ग को मुख्य धारा से जोड़ने और बराबरी का अधिकार दिलाने का प्रावधान किया है,
जिसका हनन करने की साजिश हो रही है. इस अवसर पर जदयू जिला प्रवक्ता सत्यप्रकाश यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अब्दुल रहीम राईन, सेवादल प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंद्रभूषण पंडित, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ईश्वर कुमार राम, श्याम प्रसाद चंद्रवंशी, श्रीकांत राकेश, रामू चौधरी, राजू श्रीवास्तव, जीतेंद्र कुमार, गंगा महतो आदि ने भाग लिया.
प्रवक्ता ने बताया कि जिला कार्यालय पर 14 अप्रैल को प्रात: 10 बजे समारोह का आयोजन होगा, जिसमें जिले के सभी विधायक, पूर्व विधायक तथा प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >