डोरीगंज थाने के बड़ा तेलपा में छापेमारी, धंधेबाज भागने में सफल
छपरा (सदर) : उत्पाद विभाग तथा डोरीगंज पुलिस ने शनिवार की संध्या बड़ा तेलपा मुहल्ला में छापेमारी कर अवैध तरीके से बनायी जा रही 100 लीटर देशी शराब जब्त की. वहीं, दो हजार किलोग्राम जावा महुआ भी जब्त किया. उत्पाद विभाग के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में की गयी छापेमारी के दौरान धंधेबाज नदी के किनारे खुले का फायदा उठा कर भागने में सफल रहा. उत्पाद अधीक्षक रेणू सिन्हा ने बताया कि जब्त महुआ एवं देशी शराब को विभागीय कार्रवाई के बाद नष्ट कर दिया जायेगा.
