18 पंचायतों में 106 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन का परचा अमनौर. पंचायत चुनाव नामांकन के दूसरे दिन सभी 18 पंचायतों से विभिन्न पदों के लिए 14 मुखिया पद सहित कुल 106 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. निर्वाची पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह के समक्ष बुधवार को नामांकन दाखिल करनेवाले मुखिया पद के लिए 14, सरपंच पद के लिए पांच, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 13, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 53 एवं ग्राम कचहरी सदस्य पद के लिए 21 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन के दूसरे दिन जिन्होंने मुखिया पद के लिए नामांकन किया उनमें धर्मपुर जाफर पंचायत में मो सलाउद्दीन, अमनौर हरनारायण पंचायत से पूनम देवी, ढोरलाही कैथल पंचायत से बिमला देवी, विगन देवी, चंद्रावती देवी, मनोरपुर झखड़ी पंचायत से अजय कुमार राम, रसुलपुर पंचायत से विनोद कुमार सिंह, अपहर पंचायत से बिंदु देवी, ज्ञांती देवी, तरवार पंचायत से तुलसी राय, कोरेया पंचायत से लक्ष्मी देवी, कटसा पंचायत से अकबर अली, मदारपुर पंचायत से गीता देवी, वहीं सरपंच पद के लिए मनोरपुर झखड़ी पंचायत से संतोष कुमार राम, कोरेया पंचायत से शांति देवी, चंपा देवी, कटसा पंचायत से धर्मदेव महतो, मदारपुर पंचायत से उर्मिला देवी तथा पंचायत समिति सदस्य पद के लिए बसंतपुर पंचायत से विमला देवी, हुस्सेपुर पंचायत से मनीषा देवी, रसुलपुर पंचायत से अशोक भगत, शेखपुरा पंचायत से नजीया परवीन, तरवार पंचायत से राजेश कुमार भगत, पैगा मित्रसेन पंचायत से गीता कुमारी देवी, कोरेया पंचायत से नौशाद हुसैन, रंजीत भगत, मदारपुर पंचायत से सोना लाल ठाकुर, रंजन कुमार, अशोक साह, रायपुरा पंचायत से रमेश कुमार सिंह, मो शमीम ने परचा दाखिल किया.
18 पंचायतों में 106 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन का परचा
18 पंचायतों में 106 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन का परचा अमनौर. पंचायत चुनाव नामांकन के दूसरे दिन सभी 18 पंचायतों से विभिन्न पदों के लिए 14 मुखिया पद सहित कुल 106 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. निर्वाची पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह के समक्ष बुधवार को नामांकन दाखिल करनेवाले मुखिया पद के लिए […]
