132 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

132 प्रत्याशियों ने किया नामांकन अंतिम दिन धीमी रही नामांकन एक्सप्रेस की रफ्तार त्रिलोकचक व बरुआ पंचायतों में मुखिया पद के लिए पति के खिलाफ पत्नी भी कूदी चुनावी मैदान मेंसंवाददाता4दिघवारा प्रखंड मुख्यालय में संपन्न नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को अन्य दिनों की अपेक्षा कम संख्या में प्रत्याशियों ने नामांकन किया और अंतिम दिन […]

132 प्रत्याशियों ने किया नामांकन अंतिम दिन धीमी रही नामांकन एक्सप्रेस की रफ्तार त्रिलोकचक व बरुआ पंचायतों में मुखिया पद के लिए पति के खिलाफ पत्नी भी कूदी चुनावी मैदान मेंसंवाददाता4दिघवारा प्रखंड मुख्यालय में संपन्न नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को अन्य दिनों की अपेक्षा कम संख्या में प्रत्याशियों ने नामांकन किया और अंतिम दिन नामांकन एक्सप्रेस की रफ़्तार काफी धीमी रही तथा मुखिया, बीडीसी व सरपंच के पदों की तुलना में वार्ड व पंच जैसे पदों के लिए ज्यादा संख्या में प्रत्याशियों ने नामांकन किया. वहीं त्रिलोकचक व बरुआ पंचायतों में मुखिया पद के लिए पति व पत्नी ने एक दूसरे के खिलाफ नामांकन किया. हराजी पंचायत से मुखिया के लिए अंतिम दिन आठ प्रत्याशियों ने नामांकन का परचा दाखिल किया. आमी से मुखिया पद के लिए अंतिम दिन एक भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी प्रशांत कुमार प्रसुन्न ने बताया कि अंतिम दिन के नामांकन में कुल 132 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जिसमें मुखिया पद के लिए 25, बीडीसी पद के लिए आठ, सरपंच पद के लिए पांच, वार्ड के लिए 46 व पंच के लिए 48 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. हराजी से मुखिया पद के लिए धर्मशीला देवी, अजीत कुमार रवि, चंद्रिका पासवान, कृष्णा पासवान, गणेश दास, चंद्रमोहन मांझी, रामईश्वर मांझी व देवपातो देवी, बरुआ से मुखिया पद के लिए निवर्तमान मुखिया आभा सिंह, सुनीता देवी व महेंद्र कुमार, शीतलपुर से मुखिया पद के लिए गायित्री देवी व बीडीसी से अफसाना खातून व सुशीला देवी शर्मा, अकिलपुर से मुखिया के पद के लिए सरिता देवी, पिंकी देवी, कांति देवी व मनामती देवी, त्रिलोकचक से मुखिया पद के लिए उमेश राय व उनकी पत्नी देवंती देवी, कुरैया से मुखिया पद के लिए रामजी राय, अजीत कुमार व सुरेश महतो, बीडीसी से गुड़िया देवी व देवंती देवी, झौवा से मुखिया पद के लिए उमरदीन व बीडीसी से उषा देवी, बस्तीजलाल से मुखिया पद के लिए कृष्णा देवी व बीडीसी से सुनील कुमार सिंह, मानुपुर से मुखिया पद के लिए बेबी देवी व रामपुर आमी से बीडीसी पद के लिए कृष्णा कुमार यादव ने नामांकन किया. नामांकन समाप्त होने पर पदाधिकारी व कर्मी राहत की सांस लेते नजर आये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >