मिनी ट्रक व बाइक की टक्कर में दो जख्मीतरैया.थाना क्षेत्र के गवंद्री देवी स्थान के समीप एसएच 73 पर मिनी ट्रक व बाइक के बीच हुई भिड़ंत में बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मिली जानकारी के अनुसार मिनी ट्रक मशरक से मढ़ौरा की तरफ जा रहा था. इसी बीच सरेया से सहवां की तरफ जा रही बाइक ट्रक से भिड़ गयी, जिससे बाइक पर सवार इसुआपुर के सहवां निवासी सुरेश सिंह व विशुन मांझी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया. इधर, ग्रामीणों ने जख्मी दोनों व्यक्तियों को मढ़ौरा रेफरल अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद सुरेश सिंह को छपरा सदर रेफर कर दिया गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तरैया थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने ट्रक को जब्त कर थाने भेजवाया तथा जख्मी लोगों की स्थिति की जानकारी ली.
मिनी ट्रक व बाइक की टक्कर में दो जख्मी
मिनी ट्रक व बाइक की टक्कर में दो जख्मीतरैया.थाना क्षेत्र के गवंद्री देवी स्थान के समीप एसएच 73 पर मिनी ट्रक व बाइक के बीच हुई भिड़ंत में बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मिली जानकारी के अनुसार मिनी ट्रक मशरक से मढ़ौरा की तरफ जा रहा था. इसी बीच […]
