ग्राहकों के लिए सिरदर्द बनी कोर बैंकिंग

पिछले एक सप्ताह से उपडाकघर में लिंक नहीं रहने से ठप है कामकाज दिघवारा व दरियापुर से आने वाले सैकड़ों ग्राहक हो रहे हैं बैरंग वापस दिघवारा : दिघवारा उपडाकघर में कोर बैंकिंग सेवा ग्राहकों के लिए सिरदर्द बन गयी है. पिछले 29 मार्च से लिंक फेल रहने के कारण प्रतिदिन ग्राहक परिसर में घंटों […]

पिछले एक सप्ताह से उपडाकघर में लिंक नहीं रहने से ठप है कामकाज

दिघवारा व दरियापुर से आने वाले सैकड़ों ग्राहक हो रहे हैं बैरंग वापस
दिघवारा : दिघवारा उपडाकघर में कोर बैंकिंग सेवा ग्राहकों के लिए सिरदर्द बन गयी है. पिछले 29 मार्च से लिंक फेल रहने के कारण प्रतिदिन ग्राहक परिसर में घंटों बैठ कर इंतजार करते हैं फिर निराश होकर घर लौट जाते है. लिंक के लगातार फेल रहने के कारण प्रतिदिन कर्मियों को ग्राहकों के कोपभाजन का शिकार होना पड़ता है. वहीं किसी तरह की जमा व निकासी नहीं होने से भी उपडाकघर पर कार्यों का दबाब बढ़ता जा रहा है.
इतना ही नहीं जरूरतमंद लोगों को भी समय पर राशि नहीं मिलने से भी नाराजगी दिख रही है. शारीरिक रूप से बुजुर्ग लोगों के अलावा विकलांग लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सोमवार को भी उपडाकघर में दिन भर लिंक फेल रहा और किसी भी ग्राहक का कोई काम नहीं हो सका. बताते चलें कि बीते 29 फरवरी को उपडाकघर में कोर बैंकिंग सेवा की शुरुआत हुई, मगर आज तक ग्राहकों को सुचारू ढंग से सुविधा नहीं मिल सकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >