थ्री सी कंट्रोल होगा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता:पंकज
योगदान के पहले की पूजा : सोनपुर. नये पुलिस अधीक्षक श्री राज ने योगदान करने के पहले पटना से छपरा जाने के क्रम में प्रसिद्ध बाबा हरिहर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह लल्ला सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे. मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य […]
योगदान के पहले की पूजा : सोनपुर. नये पुलिस अधीक्षक श्री राज ने योगदान करने के पहले पटना से छपरा जाने के क्रम में प्रसिद्ध बाबा हरिहर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह लल्ला सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे.
मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सुशील चंद्र शास्त्री एवं मद्रासी बाबा ने वैदिक मंत्रोचार के बीच पूजा करायी और मंदिर के धार्मिक व एेतिहासिक महत्व से नये पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया. इसी क्रम में श्री राज ने दिघवारा प्रखंड के आमी स्थित प्रसिद्ध अंबिका भवानी मंदिर में भी पूजा की.
51 वें एसपी के रूप में पंकज कुमार राज ने किया योगदान
थ्री सी यानी क्राइम, क्रिमिनल व कम्यूनल
छपरा (सारण) : थ्री सी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. ये बातें सारण के नये पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार राज ने कार्य भार संभालने के पश्चात अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए रविवार को कहीं. 51 वें एसपी के रूप में श्री राज ने अपना योगदान दिया. उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता क्राइम, क्रिमनल तथा कम्यूनल कंट्रोल करना है. सामाजिक सद्भाव बना रहे. अपराध नियंत्रण में रहे. अपराधी सलाखों के पीछे रहें या क्षेत्र छोड़ दें.
यह हमारी प्राथमिकता होगी. आम जनों को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के लिए हर संभव कदम उठाये जायेंगे. उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पूरी तत्परता व गंभीरता के साथ कार्रवाई होगी. मूल रूप से बिहार के लखीसराय जिले के पुरानी बाजार के निवासी पंकज कुमार राज भारतीय पुलिस सेवा 2006 बैच के अधिकारी हैं.
इसके पहले वे पांच जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में काम कर चुके हैं, जिसमें नौगछिया, मुंगेर, नवादा, किशनगंज तथा सुपौल के एसपी रह चुके हैं. श्री राज का एसपी के रूप में यह छठा जिला है. इसके पहले वह बिहार सैन्य पुलिस प्रथम के समादेष्टा के पद पर पदस्थापित थे. उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था संधारण, नागरिकों को बेहतर सुरक्षा देने के अलावा त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त माहौल में संपन्न कराना प्राथमिकता होगी.