छपरा (कोर्ट) : इसुआपुर के दारोगा की दिनदहाड़े हत्या के मामले में तीन आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया. शनिवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय विजय आनंद तिवारी के कोर्ट में सत्रवाद संख्या 501/15 के आरोपित मुन्ना चौबे, सोनू कुमार सिंह तथा विजय कुमार सिंह को पेशी के लिए लाया गया,
जबकि इसी सत्रवाद की महिला आरोपित गीता देवी जो जमानत पर हैं कि हाजिरी दी गयी. वहीं, दरोगा हत्या मामले में चल रहे दो अन्य सत्र वाद संख्या 180/15 के तीन अभियुक्तों राजन कुमार सिंह, रिकेश कुमार सिंह और रविरंजन कुमार सिंह तीनों जमानत पर हैं कि ओर से समयावेदन दिया गया, जबकि तीसरे सत्रवाद 605/15 के अभियुक्त पंकज कुमार सिंह की ओर से भी समयावेदन दिया गया.
