चेन लूटने में नाकाम रहा, तो महिला को किया घायल

छपरा (सारण) : बाइक सवार महिला के गले से सोने का चेन छीनने में नाकाम चेन स्नेचरों ने धक्का दे दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी, जिसे सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार किये जाने के बाद पटना रेफर कर दिया गया. घटना छपरा-रोड पर रायपुरा के पास शनिवार को हुई. अमनौर थाने […]

छपरा (सारण) : बाइक सवार महिला के गले से सोने का चेन छीनने में नाकाम चेन स्नेचरों ने धक्का दे दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी, जिसे सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार किये जाने के बाद पटना रेफर कर दिया गया. घटना छपरा-रोड पर रायपुरा के पास शनिवार को हुई. अमनौर थाने के लखना गांव के प्रमोद राय की पत्नी कलावती देवी अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर घर जा रही थी, तभी बाइक सवार चेन स्नेचरों ने महिला के गले से सोने की चेन खिंचनें का प्रयास किया.

चेन मोटा व मजबूत रहने के कारण स्नेचर सफल नहीं हो सके. इसके बाद उनलोगों ने चलती बाइक में धक्का मार दिया, जिससे महिला गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गयी, उसे सिर में गंभीर चोटें आयी हैं. परिजनों ने महिला को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >