पहल. सड़क जाम की समस्या से मिलेगी निजात, प्रशासन हुआ सक्रिय

सुलभ होगी यात्रा, सरपट दौड़ेंगे वाहन छपरा (सारण) : शहर में उत्पन्न हो रही सड़क जाम की समस्या से नागरिकों को जल्द ही निजात मिलेगी. इसके लिए जिला प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है. छपरा शहर के अलावा रिविलगंज नगर पंचायत क्षेत्र में गोदना मोड़ से लेकर थाने तक प्राय: जाम की समस्या बनी […]

सुलभ होगी यात्रा, सरपट दौड़ेंगे वाहन

छपरा (सारण) : शहर में उत्पन्न हो रही सड़क जाम की समस्या से नागरिकों को जल्द ही निजात मिलेगी. इसके लिए जिला प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है. छपरा शहर के अलावा रिविलगंज नगर पंचायत क्षेत्र में गोदना मोड़ से लेकर थाने तक प्राय: जाम की समस्या बनी रहती है. इससे निबटने के लिए तात्कालिक उपाय शुरू किये जा रहे हैं. जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा वाहनपरिचालक संगठनों की ओर से साझा प्रयास शुरू किया जा रहा है. डीएम दीपक आनंद के पहल पर यह कवायद शुरू हुई है.
क्या है स्थिति
भगवान बाजार चौक : यह शहर का प्रमुख चौराहा है. यहां छपरा जंकशन जानेवाले एप्रोच रोड एनएच 19 से जुड़ती है. चौक पर चारपहिया वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती है. रिविलगंज, मांझी, ताजपुर, एकमा, रसुलपुर, दाउदपुर, कोपा, टेकनिवास, जलालपुर, बनियापुर, जनता बाजार आदि स्थानों पर जाने के लिए टेंपो, जीप, मिनी बस आदि खड़ी रहती है. मुख्य सड़क के किनारे टेंपो, जीप आदि खड़े रहने से जाम की समस्या उत्पन्न होती है. इसी तरह स्टेशन रोड में भी टेंपो खड़ा किये जाने से स्थिति कष्ट कर बनी रहती है. जल्दबाजी में ट्रेन पकड़नेवाले को यात्रा करने से वंचित होना पड़ रहा है.
दारोगा राय चौक : यह चौक सदर अस्पताल तथा मंडल कारा के समीप है. यह काफी व्यस्ततम चौराहा है. यहां से छपरा-पटना के लिए चलनेवाले वाहनों का परिचालन होता है. यहां चौक के चारों तरफ टेंपो का अवैध स्टैंड है. यहां से जिले के पश्चिमी इलाकों के लिए टेंपो समेत चारपहिया गाड़ियां खुलती हैं. सदर अस्पताल के मुख्य गेट, जेल गेट होते हुए चौक तक वाहनों के अवैध स्टैंड के कारण प्राय: जाम की स्थिति बनी रहती है. आपातकालीन मरीजों को लेकर आनेवाले एंबुलेंस भी जाम में फंस जाते हैं.
गांधी चौक : शहर के पूर्वी भाग में स्थित यह प्रमुख चौराहा है. इस चौराहे से पटना तथा मुजफ्फरपुर के लिए दो सड़कें गुजरती हैं. इस चौराहे पर भी वाहनों का अवैध स्टैंड है. यहां टेंपो स्टैंड के कारण जाम की समस्या बनी रहती है. गांधी चौक से लेकर नेहरू चौक तक वाहनों को खड़ा कर यात्रियों को बैठाया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >