लावारिस थैला देख हलकान रही पुलिस
परसा : बाजार के थाना चौक पर स्थित एक दुकान पर खाकी रंग की बैग को देख स्थानीय लोगों के बीच दहशत फैल गया. इसकी सूचना जंगल की आग की तरह फैल गयी. खबर मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय दुकानदारों द्वारा इसकी सूचना थाने को दी गयी. लावारिस बैग की खबर मिलते […]
परसा : बाजार के थाना चौक पर स्थित एक दुकान पर खाकी रंग की बैग को देख स्थानीय लोगों के बीच दहशत फैल गया. इसकी सूचना जंगल की आग की तरह फैल गयी. खबर मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय दुकानदारों द्वारा इसकी सूचना थाने को दी गयी. लावारिस बैग की खबर मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष राजरूप राय,
एसआइ रामहुलास प्रसाद राय, बीएल पासवान आदि पुलिस पदाधिकारी पहुंचे. बाद में पुलिस द्वारा बैग को खोला गया, तो बैग में किसी भारतीय सेना के जवान का कपड़ा और खाद्य सामग्री मिला, जिसको जब्त कर पुलिस थाने ले आयी.
कई तरह की लग रही थीं अटकलें : लावारिश हालत में दुकान पर बैग को देख लोग कई प्रकार की अटकलें लगा रहे थे. स्थानीय दुकानदार व ग्रामीण केन बम होने की आशंका जता रहे थे. बैग के नजदीक जाने से सभी कतरा रहे थे तथा भयभीत थे. पुलिस ने जब बैग की तलाशी ली, तो बरामद सामानों को देख लोगों को राहत मिली.