खैरा व दाऊदपुर में बनेगा नया रैक हैंडलिंग प्वाइंट

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के दाऊदपुर तथा खैरा में रेलवे का नया रैक हैंडलिंग प्वाइंट बनेगा. इसकी कवायद रेलवे प्रशासन ने शुरू कर दी है. दाऊदपुर स्टेशन छपरा-सीवान रेलखंड पर अवस्थित है और खैरा स्टेशन छपरा-थावे रेलखंड पर है. इन दोनों स्टेशनों पर रैक हैंडलिंग प्वाइंट के निर्माण होने से जिले में रैक हैंडलिंग […]

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के दाऊदपुर तथा खैरा में रेलवे का नया रैक हैंडलिंग प्वाइंट बनेगा. इसकी कवायद रेलवे प्रशासन ने शुरू कर दी है. दाऊदपुर स्टेशन छपरा-सीवान रेलखंड पर अवस्थित है और खैरा स्टेशन छपरा-थावे रेलखंड पर है. इन दोनों स्टेशनों पर रैक हैंडलिंग प्वाइंट के निर्माण होने से जिले में रैक हैंडलिंग प्वाइंट की संख्या चार हो जायेगी. इससे न केवल रेलवे के माध्यम से माल ढुलाई में तेजी आयेगी, बल्कि रेलवे के राजस्व में भी गुणात्मक वृद्धि होगी.

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि छपरा पर माल ट्रेनों का दबाव कम हो जायेगा तथा यात्री ट्रेनों के परिचालन में समय पालन सुनिश्चित हो सकेगा.

क्या कहते हैं अधिकारी
दाऊदपुर तथा खैरा में रैक हैंडलिंग प्वाइंट का निर्माण कराने की योजना है. इस दिशा में रेलवे प्रशासन द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
अशोक कुमार
रेलवे जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी मंडल,पूर्वोत्तर रेलवे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >