नगरा : खैरा थाना क्षेत्र के खैरा गांव में गुरुवार की दोपहर तालाब में डूब कर एक 20 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. वह शिवजी साह का पुत्र विनय कुमार साह बताया जाता है. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मातमी सन्नाटा छा गया.
विनय कुमार साह होली में रंग खेल कर कुछ बच्चों के साथ हरदी छपरा गांव के तालाब में नहाने गया था, तभी बचाओ-बचाओ की आवाज सुन ग्रामीण वहां पहुंचे. ग्रामीणों ने जब तालाब से किशोर को निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इस घटना को लेकर उसके घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है और लोग मृतक किशोर के माता-पिता को सांत्वना देने में लगे हैं.
