दरियापुर : प्रखंड क्षेत्र के दरिहारा क्रिकेट मैदान में आयोजित दरिहारा प्रीमियर लीग टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मशरक बनाम हाजीपुर देसरी के बीच खेला गया. उद्घाटन अमनौर के पूर्व विद्यायक मंटु सिंह तथा परसा के पूर्व विधायक छोटेलाल राय ने संयुक्त रूप से बल्लेबाजी व गेंदबाजी कर किया. साथ ही टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी कर मशरक ने 20 ओवरों में नौ विकेटों के नुकसान पर 172 रन बनाये.
जवाब में उतरी देशरी की टीम आठ विकेटों पर 163 रन ही बना पायी. इस प्रकार मशरक की टीम नौ रनों से मैच को जीत कर प्रीमियर लीग के खिताब अपने नाम किया. टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रवि कुमार को मैन ऑफ दी सीरीज तथा फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने वाले रंजन कुमार को मैन ऑफ दी मैच के खिताब से नवाजा गया. कप का वितरण परसा के पूर्व विधायक छोटेलाल राय तथा भाजपा राज्य परिषद सदस्य राकेश कुमार सिंह के द्वारा किया गया. मौके पर मुखिया मेघनाथ राय, मुखिया सतेंद्र दास, अरुण कुमार, प्रमुख रिजु चौधरी, चंद्रभूषण राय, कपिंद्र राय, बहमारड़ मुखिया अख्तर हुसैन आदि उपस्थित थे.
