परसा के युवक की अहमदाबाद में मौत

परसा : थाने के भलुवहिया पोखरी टोला गांव में उस समय चीख पुकार मच गयी, जब गांव के एक युवक की अहमदाबाद में मौत की खबर फोन पर मिली. मृत युवक केदार राय का पुत्र राम जी राय बताया जाता है. वह छह माह पूर्व वृद्ध माता-पिता व परिवार का पालन-पोषण के लिए अहमदाबाद कमाने […]

परसा : थाने के भलुवहिया पोखरी टोला गांव में उस समय चीख पुकार मच गयी, जब गांव के एक युवक की अहमदाबाद में मौत की खबर फोन पर मिली. मृत युवक केदार राय का पुत्र राम जी राय बताया जाता है. वह छह माह पूर्व वृद्ध माता-पिता व परिवार का पालन-पोषण के लिए अहमदाबाद कमाने गया था, जहां निजी कंपनी में कार्य करने लगा. बुधवार की देर शाम युवक के घायल होने की सूचना मिली और कुछ ही देर बाद मौत की खबर मिली. इसके बाद परिजनों और गांव में कोहराम मच गया. मौत की खबर मिलते ही मां शांति देवी, पिता केदार राय, पत्नी ऋषी देवी, पुत्र प्रिंस और आकाश, भाई राम अनुज राय, अर्जुन कुमार सदमे में डूब गये.

राम जी के कंधों पर था पालन की जिम्मेवारी : राम जी तीन भाइयों में सबसे बड़ा था, जो अहमदाबाद में कार्य कर अपने माता-पिता, दो छोटे भाई, पत्नी व दो पुत्रों का पालन-पोषण कर रहा था. पिता थोड़ी-बहुत खेती कर लिया करते थे. दोनों भाई फिलहाल पढ़ाई कर रहे हैं. रामजी की मौत के बाद पूरे परिवार की जिम्मेवारी वृद्ध पिता व अविवाहित भाइयों के कंधों पर आ गयी है. शोकाकुल पिता के कमजोर कंधे पर परिवार पालने की जिम्मेवारी भी अब आ गयी है. घटना की खबर पाकर डॉ विनय कुमार शर्मा, प्रो विमल प्रसाद, स्थानीय मुखिया गायत्री देवी, बीडीसी प्रतिनिधि मो असलम, बाहर मारर मुखिया मो अख्तर हुसैन, पूर्व मुखिया राजेंद्र राय आदि लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंच परिजनों को सांत्वना दी.
डीपीओ ने किया विद्यालय का निरीक्षण
पानापुर. डीपीओ एमडीएम अवधेश बिहारी ने गुरुवार को प्रखंड के बुनियादी विद्यालय मोरियां, एनपीएस रामपुर खरौनी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोंध, आदर्श मध्य विद्यालय रामपुररुद्र, प्रावि खजुरी, एनपीएस धोबवल सहित दर्जनों विद्यालय का औचक निरीक्षण किया.
इस दौरान अधिकतर विद्यालयों में एमडीएम बंद पाया गया. वहीं, कई शिक्षक अनुपस्थित पाये गये. डीपीओ ने इसे गंभीरता से लेते हुए विभागीय कार्रवाई की बात कही. डीपीओ के निरीक्षण से शिक्षकों में हड़कंप देखा जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >