सोनपुर में पुलिस की नाक के नीचे होता है तस्करी का धंधा

सोनपुर : अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रो में अवैध रूप से हो रही जगह-जगह बालू की बिक्री एवं ओवर लोडिंग क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है. प्रखंड की नजरमीरा पंचायत के मुखिया, सरपंच समेत दर्जनों लोगों ने अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर को आवेदन देकर कहा है कि अवैध रूप से सबलपुर से बालू की बिक्री […]

सोनपुर : अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रो में अवैध रूप से हो रही जगह-जगह बालू की बिक्री एवं ओवर लोडिंग क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है. प्रखंड की नजरमीरा पंचायत के मुखिया, सरपंच समेत दर्जनों लोगों ने अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर को आवेदन देकर कहा है कि अवैध रूप से सबलपुर से बालू की बिक्री प्रत्येक दिन रात्रि में हो रही है.
सबलपुर से ओवर लोडेड ट्रक देर रात दर्जनों की संख्या में नजरमीरा पंचायत के राहर दियरा चौक से गुजरते हैं, जिसके कारण सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गयी है. कभी कोई गंभीर घटना घटने की आशंका है. जब गांव के लोगों एवं पंचायत के मुखिया संजय कुमार, सरपंच शशि कुमार ने इसका विरोध किया है, तब बालू कारोबारी ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी.
आवेदन की प्रतिलिपि जिला पदाधिकारी सारण, पुलिस अधीक्षक सारण, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनपुर के साथ साथ थानाध्यक्ष सोनपुर को भी दी गयी है. ग्रामीणों का कहना है कि रात्रि 11 बजे के बाद से सुबह के पांच बजे तक हरिहरनाथ-पहलेजा रोड में ट्रकों की आवाजाही शुरू हो जाती है, जिन पर क्षमता से अधिक बालू लोड रहता है.
सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि सभी ट्रक पुलिस की आंखों के सामने से गुजरते हैं. दर्जनों ट्रक हरिहरनाथ ओपी होते हुए सबलपुर पहुंचते हैं. ओपी से सड़क महज 10 फुट की दूरी पर है किंतु वहां तैनात पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी ट्रकों की जांच की जहमत नहीं उठाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >