स्काॅर्पियो की ठोकर से युवती मरी

अमनौर : अमनौर-तरैया मुख्य मार्ग अमनौर सुल्तान जान गांव के पास एक अनियंत्रित स्काॅर्पियो गाड़ी ने एक युवती को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गयी. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मालूम हो कि गांव के सुनील राय की 18 वर्षीया पुत्री पूजा कुमारी सुबह शौच के लिए उक्त […]

अमनौर : अमनौर-तरैया मुख्य मार्ग अमनौर सुल्तान जान गांव के पास एक अनियंत्रित स्काॅर्पियो गाड़ी ने एक युवती को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गयी. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मालूम हो कि गांव के सुनील राय की 18 वर्षीया पुत्री पूजा कुमारी सुबह शौच के लिए उक्त सड़क के किनारे से जा रही थी कि पीछे से आ रही स्कार्पियो ने ठोकर मार दी.

परिजन उपचार हेतु स्थानीय पीएचसी ले गये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने पीएमसीएच रेफर कर दिया, पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. मृतका इंटर की छात्रा थी. हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >