बरातियों की बाइकों को उड़ाया

दरियापुर : थाना क्षेत्र के नाथा छपरा गांव में आयी बरात में से दो बारातियों की मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों ने उड़ा ली. भेल्दी थाना के पैगा गांव निवासी जितेंद्र कुमार पड़ोसी की बरात में नाथा छपरा आये और अपनी बाइक जनमासा के बाहर खड़ी कर दी. बरात लगने के बाद जितेंद्र जब लौटे तो देखा […]

दरियापुर : थाना क्षेत्र के नाथा छपरा गांव में आयी बरात में से दो बारातियों की मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों ने उड़ा ली. भेल्दी थाना के पैगा गांव निवासी जितेंद्र कुमार पड़ोसी की बरात में नाथा छपरा आये और अपनी बाइक जनमासा के बाहर खड़ी कर दी. बरात लगने के बाद जितेंद्र जब लौटे तो देखा कि बाइक गायब थी. इसी थाने के बजहिया गांव के एक व्यक्ति बरात में उनकी बाइक चोरी कर ली गयी. दोनों लोगों ने दरियापुर थाने अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.

बीडीसी सदस्य की बाइक की चोरी : परसा. शादी में नेवता करने गए एक बीडीसी व चिकित्सक का अज्ञात चोर ने बाइक चोरी कर भागने में सफल रहा. घटना को लेकर थाना क्षेत्र के लालापुर गांव निवासी पचलख पंचायत के बीडीसी सदस्य डॉ बुधन ने थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी. प्राथमिकी में बताया गया है कि थाना क्षेत्र के बाजीतपुर गांव में शिव परसन सिंह की पोती की शादी में नेवता करने गया था. बाइक लगा कर नेवता कर लौटे, तो बाइक गायब मिली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >